Tum Ho Toh

Vishal Mishra, Hansika Pareek • Saiyaara • 2025 • Hindi

Song Details

Singer Vishal Mishra, Hansika Pareek
Album / Movie Saiyaara
Album / Movie Year2025
LyricistRaj Shekhar
MusicVishal Mishra
LabelYRF Music
ReleasedJuly 17, 2025
LanguageHindi
Advertisement

Tum Ho Toh Lyrics in Hindi

इन हाथों में जब से है आया है हाथ तुम्हारा
जैसे दरिया की हलचल को मिल जाए कोई किनारा

तुम्हारे संग आवारगी भी
आवारगी भी देती है जैसे सुकून
तुम्हारे संग हर एक लम्हा
हर एक लम्हा यादें नई मैं बुनूं

तुम हो तो सुबह नई है
तुम हो तो शामें हसीन हैं
एक दुनिया सपनों सी है
तुम हो तो इस पे यक़ीन है

तुम हो तो सब अच्छा है
तुम हो तो वक़्त थमा है
तुम हो तो ये लम्हा है
तुम हो तो इसमें सदा है

तुम हो तो
इस लम्हे में सदा है

तुम मिले इन दर्दों में राहत बन के
तुम मिले इक सूफ़ी की चाहत बन के
मैं क्या कहूं, कोई लफ़्ज़ ही क़ाबिल नहीं हैं
पर मुझको इतना है पता

तुम्हारी इन आँखों से सारे
आँखों से सारे ले लूं अंधेरे तेरे
मेरी जान, अभी बाटेंगे मिल के
बाटेंगे मिल के सारे सवेरे मेरे

तुम हो तो धूप है मद्धम
तुम हो तो छाँव है हर दम
तुम हो तो हक़ में हैं
मेरे आते-जाते ये मौसम

तुम हो तो सब अच्छा है
तुम हो तो वक़्त थमा है
तुम हो तो ये लम्हा है
तुम हो तो इसमें सदा है

हम, न जाने ऐसे हम कब हँसे थे
हम ऐसे ही बेसबब जी रहे थे
मेरी ये दुआएं सुन ली किसी ने
लगता है सच में ख़ुदा है
ऐसे तो कोई भी मिलता कहाँ है
जैसे मुझको तू मिला

तुम्हारे संग जो भी मिला है
अब एक पल भी खोना नहीं है मुझे
तुम्हारे संग रातों जग के देखूं तुम्हें
बस सोना नहीं है मुझे

तुम हो तो सब अच्छा है
तुम हो तो वक़्त थमा है
तुम हो तो ये लम्हा है
हाँ, इसमें ही तो सदा है

तुम हो तो, जब हो तुम
जो तुम तो
तुम हो तो, तुम ही तुम हो

Tum Ho Toh Official Video

Tum Ho Toh Official Video

More from Saiyaara