Husn

Anuv Jain • Hindi

Song Details

Singer Anuv Jain
LyricistAnuv Jain
MusicAngad Bahra, PUNA
LabelAnuv Jain
ReleasedDecember 1, 2023
LanguageHindi
Advertisement

Husn Lyrics in Hindi

देखो देखो कैसी बातें यहाँ की
है साथ पर हैं साथ ना भी
क्या इतनी आसान है

देखो देखो जैसे मेरे इरादे
वैसे कहाँ तेरे यहाँ थे
हाँ कितनी नादान मैं

मेरे हुस्न के अलावा
कभी दिल भी माँग लो ना
हाय पल में मैं पिघल जाऊँ हाँ

अब ऐसा न करो
कि दिल जुड़ ना पाए वापस
तेरी बातों से बिखर जाऊँ हाँ

माना ज़माना है दीवाना
इसलिए तूने न जाना
तेरे लिए मैं काफ़ी हूँ

देखो देखो ये ज़माने से थक कर
आते हो क्यों मासूम बनकर
तेरे लिए मैं क्या ही हूँ

आ आ आ… फिर आते क्यों यहाँ
करने आँखों में हो बारिश
अब आए तो ठहर जाओ ना

और पूछो न ज़रा
मेरे दिन के बारे में भी
बस इतने में संभल जाऊँ हाँ

हाँ एक दिन कभी कोई
जब भी पढ़े कहानी तेरी
लगता मुझे मेरे नाम का
ज़िक्र कहीं भी होगा नहीं

आ आ हाँ… मैं यहीं
मेरी ये आँखों में
आँखों में तो देखो

देखो ये दिल का हाल क्या
होंठों से होता न बयां
मेरी ये आँखों में
आँखों में तो देखो

कैसा नसीब है मेरा
मिलके भी ना मुझे मिला
मेरी ये आँखों में
आँखों में तो देखो

तेरी अधूरी-सी वफ़ा
माँगूँ मैं माँगूँ और ना
मेरी ये आँखों में
आँखों में तो देखो

देखो देखो कैसी खींची लकीरें
चाहे भी दिल तो भी ना जीते
मैं इस दौड़ में नहीं

देखो देखो कैसी बातें यहाँ की
बातें यही देखूँ जहाँ भी
मैं इस दौर से नहीं

Husn Official Video

Husn Official Video

More Songs by Anuv Jain